logo

JAC Board Exam : इन 5 जिलों की लेट लतीफी से तय नहीं हुआ परीक्षा केंद्र, जानें पूरी बात

jac_building7.jpg

द फॉलोअप डेस्क
झारखंड में मौट्रिक और इंटर की परीक्षा 6 फरवरी 2024 से शुरू होने वाली है। इसे लेकर बोर्ड की ओर तैयारियां जारी है। लेकिन राज्य के पांच जिलों 5 जिलों की लेट लतीफी के कारण बोर्ड को अपनी तैयारी करने में दिक्कत आ रही है। मिली जानकारी के अनुसार पांच जिले रांची गिरिडीह, कोडरमा,पलामू और देवघर ने अपनी रिर्पोट अबतक जैक को नहीं भेजी है। जिस कारण परीक्षा केंद्र और मूल्यांकन केंद्र के चयन में देरी हो रही है। सभी जिले के डीसी को जल्द से जल्द दस्तावेज उपलब्ध कराने को कहा गया है। हालांकि बीते दिन ही इस बात की घोषणा की गई है कि रांची में कुल 157 परीक्षा केंद्र होंगे। 


30 नवंबर तक रिपोर्ट सौंपने को कहा गया था
सभी जिलों को 30 नवंबर तक अपनी रिपोर्ट जैक को सौंपने के लिए कहा गया था। पांच जिलों को छोड़कर  सभी ने अपनी रिपोर्ट सौंप दी है। इन जिलों से रिपोर्ट नहीं आने पर शिक्षा सचिव ने नराजगी जताई है। उन्होंने इन जिलों को डीसी को पत्र लिखकर अविलंब मैट्रिक और इंटर की परीक्षा के लिए परीक्षा केंद्र और मूल्यांकन केंद्र के निर्धारण कर रिपोर्ट तैयार कर बोर्ड को सौंपने का निर्देश दिया गया है।


पांच जिलों द्वारा रिपोर्ट नहीं दिया जाना खेदजनक 
इन पांच जिलों के रिपोर्ट नहीं सौंपने के कारण बोर्ड को अपना करने में दिक्कत आ रही है। जैक को सादी उत्तरपुस्तिकाओं का वितरण करने के लिए केंद्रवार आकलन करने, प्रवेश पत्र, रौल शीट, उपस्थिति पत्र, केंद्रवार गोपनीय सामग्रियों के वितरण करने का काम बाधित हो रहा है। शिक्षा सचिव ने कहा है कि पांच जिलों द्वारा रिपोर्ट नहीं दिया जाना खेदजनक है।